ग्वालियर में भव्यता के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस, समारोह की सभी तैयारियां पूरी

ग्वालियर: गणतंत्र दिवस समारोह ग्वालियर जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमा के साथ मनाया जायेगा। गौरवशाली 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में एएसएफ मैदान पर आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष इस अवसर पर ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक झाँकियाँ व प्रदर्शनी समारोह का मुख्य आकर्षण होंगीं।संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फायनल व फुल ड्रेस रिहर्सल प्रात: 9 बजे एसएएफ मैदान पर की गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसएएफ मैदान पर पहुँचकर गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल भी देखी।

Next Post

सीरिया ने आईएस बंदियों को भेजने के लिये कुर्द बलों के साथ संघर्ष विराम 15 दिनों के लिए बढ़ाया

Sun Jan 25 , 2026
दमिश्क, 25 जनवरी (वार्ता) सीरिया ने उत्तर पूर्वी हिस्से में तनाव जारी रहने के बीच शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बंदियों को सीरिया से इराक भेजने में मदद के लिये कुर्द बलों के साथ संघर्ष विराम 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सीरियाई रक्षा प्राधिकरण ने एक बयान […]

You May Like