सीरिया ने आईएस बंदियों को भेजने के लिये कुर्द बलों के साथ संघर्ष विराम 15 दिनों के लिए बढ़ाया

दमिश्क, 25 जनवरी (वार्ता) सीरिया ने उत्तर पूर्वी हिस्से में तनाव जारी रहने के बीच शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बंदियों को सीरिया से इराक भेजने में मदद के लिये कुर्द बलों के साथ संघर्ष विराम 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सीरियाई रक्षा प्राधिकरण ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

बयान के अनुसार, “सीरियाई सेना के सभी क्षेत्रों में संघर्ष विराम” शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:00 बजे से 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) द्वारा संचालित जेलों से आईएस बंदियों को भेजने के लिये अमेरिका के नेतृत्व वाले अभियान के समर्थन में लिया गया है।

यह विस्तार सीरियाई सेना और एसडीएफ के बीच उल्लंघन के आपसी आरोपों और नए सिरे से लड़ाई की तैयारियों के बीच हुआ है, जो उत्तरपूर्वी सीरिया में हफ्तों तक चले संघर्ष के बाद हालिया तनाव कम करने के गंभीर प्रयासों को दर्शाता है।

इस बीच, सीरिया के विदेश मामलों के अधिकारी मोहम्मद ताहा अल-अहमद ने सरकारी मीडिया को बताया कि प्राधिकरण के प्रस्तावों पर एसडीएफ की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है और समूह पर बार-बार युद्धविराम की मांग करने का आरोप लगाया।सैनी जितेन्द्र

 

 

Next Post

रिपोर्ट करने का बदला लेने कंडेक्टर को मार दी चाकू

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत सुब्बाशाह मैदान में रिपोर्ट करने का बदला लेने बदमाश ने कंडेक्टर को चाकू मार दी। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक सोराब खान 21 वर्ष निवासी भैंसासुर मंदिर के पास रामपुर थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like