दिल्ली में ईद का चाँद नहीं दिखा; शनिवार 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) दिल्ली की प्रमुख हिलाल कमेटियों ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि गुरुवार की शाम को शव्वाल का चाँद नज़र नहीं आया है। इस पुष्टि के साथ ही अब पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार, 21 मार्च 2026 को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

शाही मस्जिद फ़तेहपुरी के शाही इमाम और फ़तेहपुरी रुअत-ए-हिलाल कमेटी अध्यक्ष मौलाना डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद और ने ऐलान किया कि आज नया चाँद नहीं देखा गया है। उनके आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, “ईद-उल-फितर का चाँद आज नज़र नहीं आया, इसलिए ईद शनिवार, 21.03.2026 को मनाई जाएगी।

रुअत-ए-हिलाल कमेटी के सचिव और इमारते शरिया ए हिंद के नजीबुल्लाह कासमी ने एक बयान जारी कर चाँद न दिखने की पुष्टि की है।

 

 

Next Post

इंदिरा गांधी कला केंद्र के 39वां स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय संस्कृति उत्सव शुरू

Thu Mar 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के 39वें स्थापना दिवस समारोह की भव्य शुरुआत गुरुवार को तीन महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों के उद्घाटन के साथ हुई। इसे तीन दिवसीय उत्सव (19 से 21 मार्च तक) में भारत की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर […]

You May Like

मनोरंजन