झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान: गुना में सांप के काटने से खेत मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर

गुना: अंधविश्वास और सही समय पर इलाज न मिलने के कारण एक बार फिर एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। गुना जिले के बमोरी क्षेत्र में मजदूरी करने आए एक खेत मजदूर दंपति को बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के कारण पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से आरोन थाना अंतर्गत ग्राम बकान निवासी अशोक सहरिया अपनी पत्नी दुलारी के साथ बमोरी क्षेत्र के सेनबोर्ड के पास ग्राम गुड़े में रहकर मजदूरी कर रहा था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी एक जहरीले सर्प ने पति-पत्नी दोनों को डस लिया।
सांप के काटने के बाद ग्रामीण दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के लिए ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले गए। वहां सुबह करीब 5 बजे तक झाड़-फूंक का खेल चलता रहा। जब दोनों की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और हालत नियंत्रण से बाहर हो गई, तब जाकर उन्हें गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
झाड़-फूंक में की गई देरी दंपति पर भारी पड़ी। अस्पताल पहुँचने से पहले ही बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद पति अशोक सहरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी दुलारी बाई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।

Next Post

10 हजार के इनामी अफीम तस्कर को सारनी पुलिस ने दबोचा

Thu Jun 4 , 2026
सारनी। दस हजार का इनामी अफीम तस्कर को पुलिस ने नीमच से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है. टी आई जयपाल इवनाती ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं खेती पर प्रभावी रोक थाम के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती […]

You May Like

मनोरंजन