एसएएफ में प्रभारी मंत्री ने पुनर्जीवित बावड़ियों का किया लोकार्पण

ग्वालियर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा तीन ऐतिहासिक बावड़ियों को वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया है। एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर स्थित बावड़ी का प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सिलावट ने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी द्वारा एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में स्थित स्टेटकालीन बावड़ी, कांचमील स्थित सेनापति हनुमान मंदिर परिसर की बावड़ी तथा इटालियन गार्डन की बावड़ी का संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य किया गया है।

तीनों बावड़ियों के संरक्षण के तहत सबसे पहले उनके अंदर जमा कचरा एवं गाद को हटाया गया। इसके बाद टूटे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर संरचनात्मक रूप से उन्हें मजबूत बनाया गया। साथ ही वर्षा जल के शुद्धिकरण के लिए प्रत्येक बावड़ी के पास वाटर हार्वेस्टिंग किट स्थापित की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से फिल्टर किया गया वर्षा जल सीधे बावड़ियों में पहुंचेगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी।
97 लाख रुपये की लागत से हुआ कार्य
तीनों बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य पर लगभग 97 लाख रुपये की लागत आई है। इस राशि में मरम्मत, वाटर हार्वेस्टिंग किट की स्थापना, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।
हर वर्ष लाखों लीटर वर्षा जल होगा संरक्षित
एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में अस्तबल की छत और आसपास के मैदान का वर्षा जल बावड़ी तक पहुंचाया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 23 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा. इसी प्रकार इटालियन गार्डन स्थित बावड़ी में हर वर्ष लगभग 5 से 6 लाख लीटर वर्षा जल का संरक्षण होगा।

Next Post

मजदूर पर जानलेवा हमला, पुलिस से बचने के आरोपी धर्मेंद्र ने सलवार सूट पहन लिया

Mon Jun 22 , 2026
ग्वालियर: यहां एक मजदूर पर जानलेवा हमला किया गया। घायल मजदूर देवेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। पत्नी रचना मौर्य की शिकायत पर हत्या के प्रयास का पुलिस ने मामला दर्ज किया है।शराब पीने के बाद गाली-गलौज से विवाद शुरू हुआ था। आरोपी पप्पू भदौरिया और धर्मेंद्र भदौरिया ने […]

You May Like