ग्वालियर: यहां एक मजदूर पर जानलेवा हमला किया गया। घायल मजदूर देवेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। पत्नी रचना मौर्य की शिकायत पर हत्या के प्रयास का पुलिस ने मामला दर्ज किया है।शराब पीने के बाद गाली-गलौज से विवाद शुरू हुआ था। आरोपी पप्पू भदौरिया और धर्मेंद्र भदौरिया ने मजदूर देवेंद्र मौर्य पर हमला किया।आरोपियों ने देवेंद्र मौर्य पर चाकू से 3-4 वार किए, सीने, पेट, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस से बचने के लिए आरोपी धर्मेंद्र भदौरिया ने सलवार सूट पहन लिया। वह 1000 बिस्तर अस्पताल में महिलाओं के बीच छिपा मिला।दूसरा आरोपी पप्पू भदौरिया अभी भी फरार है। कंपू थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार एक अन्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
