आधा दर्जन शाखा डाकपाल की सेवा समाप्त, एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

दस्तावेज के सत्यापन में फर्जी मिले रिकार्ड

नवभारत न्यूज

रीवा, 7 फरवरी, रीवा में डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (शाखा डाकपाल) की भर्ती में आधा दर्जन के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी पाए गए है. जांच के बाद खुलासा होने पर सेवा समाप्त कर दी गई है. साथ ही डाकघर के अधीक्षक ने सभी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिये है.

फर्जी दस्तावेजों के सहारे नियुक्ति प्राप्त करने वाले शाखा डाकपाल की पहचान की जा रही है. 6 फर्जी ब्रांच पोस्ट मास्टरों की पहचान होने के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी है. उनके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है. जिन पर कार्रवाई हुई उनमें रीवा के 5 और सीधी का एक ब्रांच पोस्ट मास्टर शामिल है. अंकसूची फर्जी मिलने पर कार्रवाई डाकघर अधीक्षक रीवा संभाग रमेश कुमार तिवारी ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नियुक्त किए गए ब्रांच पोस्ट मास्टरों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन के दौरान अब 6 ब्रांच पोस्ट मास्टरों के दस्तावेज फर्जी पाए गए, उनकी सेवा समाप्त कर दी है. इसमें रीवा के 5 और सीधी का एक ब्रांच पोस्ट मास्टर शामिल है. सभी ब्रांच पोस्ट मास्टरों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह कहना मुश्किल है कि कितने ब्रांच पोस्ट मास्टर फर्जी हैं.जिन फर्जी ब्रांच पोस्ट मास्टरों की सेवा समाप्त की गई, उनमें अजय कुमार बरा कोठार, अजय निगम बरहुला पटेहरा, विनोद कुमार चंदई, मोनिका त्रिपाठी पनवार, नरेन्द्र कुमार गढ़ी सोहरवा शामिल हैं. आनलाइन आवेदन हुआ था कई की अंकसूची फर्जी पाई गई है.

Next Post

4 साल से फरार आरोपीे गिरफ्तार

Fri Feb 7 , 2025
जिले में चलाया जा रहा है ऑपरेशन हवालात, थाना सेंधवा शहर पुलिस ने की कार्रवाई   नवभारत न्यूज़ सेंधवा. ऑपरेशन हवालात के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में विगत 4 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर 1 स्थाई वारंट किया तामील किया गया। […]

You May Like