भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर एवं मुनि श्री संधानसागर का पिच्छीका परिवर्तन समारोह बड़े भव्य कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। मुनि श्री ने विद्या प्रमाण गुरुकुलम् की सफलता, चातुर्मास कार्य और सभी दानदाताओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुनि श्री की नई पुस्तकें भावनायोग आत्म विकास की नई दिशा, जीवन का जी.पी.एस, एवं भावनायोग सिद्धांत साधना और जीवन कौशल का विमोचन हुआ। समारोह में आचार्य श्री विद्यासागर के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं कुलगुरू डॉ. एस. के जैन का उद्बोधन हुआ। गुरूकुलम में योगदान देने वाले दाताओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। गुणायतन अध्यक्ष विनोद काला एवं महामंत्री अशोक पांडया ने भी सम्बोधन दिया।
मुनि श्री प्रमाण सागर एवं संघ का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह
