
सीहोर। मेट्रोपॉलिटन सिटी की तर्ज पर विधायक सुदेश राय शहर का सर्वांगीण विकास के लिए जुटे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह को शहर के तीन महत्वपूर्ण उपेक्षित रोडों के रि-डेवलपमेंट के लिए स्टीमेट सौंप दिया है.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायक सुदेश राय की जनहितैषी मांग पर मंत्री पेट्रोल पम्प से लुनिया चौराहा गणेश मंदिर होते हुये साढ़े चार किलोमीटर रोड निर्माण और ग्राम बदरखासनी तक ढाई किलोमीटर रोड सहित ग्राम भोज से बगोनिया सीमा तक दो किलोमीटर रोड निर्माण स्वीकृति प्रदान कर 48 करोड़ रुपए की राशि भी प्रदान करने की घोषणा कर दी है.
शहर की बढ़ती आबादी और वाहन संख्या को ध्यान में रखते हुए विधायक सुदेश राय के द्वारा रि डेवलपमेंट के लिए दिए गए स्टीमेट में शहर के मंत्री पेट्रोल पम्प से लुनिया चौराहा गणेश मंदिर होते हुये साढ़े चार किलोमीटर रोड और इन्द्रानगर बायपास से शमशान घाट रोड होते हुये इंदौर नाका तक रोड डेढ़ किलोमीटर रोड सहित सैकड़ाखेड़ी शहीद स्मारक स्थल से बायपास तक का डेढ़ किलोमीटर रोड टूलेन बनाऐं जाएंगे. मेट्रोपॉलिटन सिटी की तर्ज पर विधायक सुदेश राय की प्लानिंग के तहत टूलेन फोरलेन रोड के बीच में डिवाईडर भी होंगे और हरे भरे वृक्ष भी लगाए जाएंगे. तीनों रोड़ों पर रोशनी के लिए बिजली के लैंप भी होंगे.
विधायक सुदेश राय ने बताया कि सुविधाजनक रोड बनने के बाद इछावर और इंदौर की तरफ से गणेश मंदिर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी. शहर के दशहरा बाग कस्बा क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी सहुलियत होगी. इसी तरह सैकड़ाखेड़ी शहीद स्मारक स्थल से बायपास तक का डेढ़ किलोमीटर रोड टूलेन होगा जिससे एवन सिटी कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों को खराब सड़क से राहत मिलेगी और समाधि स्थल तक सुगम आवागमन की सुविधा नागरिकों को मिलेगी. इन्द्रानगर बायपास से शमशान घाट रोड होते हुए इंदौर नाका तक रोड बनने से हाईवे से सीधे इंदौर नाका पहुंचना आसान और सुविधा जनक होगा. सरकार को स्टीमेट सौंप दिया है और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह से प्रोजेक्ट को लेकर बात भी हो गई है जल्द ही राशि स्वीकृत होगी और वर्क आर्डर हो जाएगा.
