ईरान, अमेरिका से पांच शर्तें पूरी करने पर बातचीत करेगा

तेहरान, 13 मई (वार्ता) ईरान ने कहा है कि अमेरिका पांच शर्त पूरी करें तो वह उससे बातचीत करेगा।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार इन शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना (विशेषकर लेबनान में), ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाना, ईरान की संपत्ति पर लगी रोक हटाना, नुकसान की भरपाई करना और होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता को मान्यता देना शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने पाकिस्तान को (अमेरिका के साथ ईरान की बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है) यह संदेश दिया कि नौसैनिक नाकेबंदी ने ईरान के इस विचार को और मज़बूत कर दिया है कि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

उल्लेखनीय हे कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के क्षेत्र पर हमले किए। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायल के क्षेत्र और पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका और इज़रायल ने दावा किया कि उनका यह “पहले से किया गया” हमला, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से होने वाले कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए ज़रूरी था; लेकिन जल्द ही उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

सात अप्रैल को अमेरिका और ईरान ने युद्धविराम की घोषणा की। इसके बाद इस्लामाबाद में हुई बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई। दोनों पक्षों के बीच फिर से शत्रुता शुरू होने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी लगा दी है। मध्यस्थ इस समय बातचीत का एक नया दौर आयोजित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

चार मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर पाए।

 

Next Post

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल को सीबीएफसी की हरी झंडी, रिलीज से पहले मिला ‘यूए16 ’ सर्टिफिकेट

Wed May 13 , 2026
मुंबई, 13 मई (वार्ता) संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ‘यूए16 ’ सर्टिफिकेट दिया है। संजय दत्त की मुख्य भूमिका वाली आखिरी सवाल इस साल की सबसे चर्चित आगामी फिल्मों में से एक बन चुकी है, अपनी बोल्ड, इंटेंस और सोचने पर […]

You May Like