
नर्मदापुरम।आज आदर्श आवासीय विद्यालय तवानगर मैं भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक भोपाल कुंदन ज्योति ,सुकांत कानूनगो महाप्रबंधक सीएओ, मनोज कुमार महाप्रबंधक नेटवर्क साइन कृष्णा धारा उप महाप्रबंधक, राजेश कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा की सीएसआर फंड से छात्रावास हेतु 45000 रुपए मूल्य का वाटर कूलर भेंट किया एवं वृक्षारोपण किया तथा छात्रों के साथ चर्चा की विद्यालय के स्वच्छ एवं ऊर्जामय वातावरण एवं छात्रों की उपलब्धियां को देखकर बहुत अधिक प्रसन्नता व्यक्त की एवं आने वाले समय में शीघ्र ही और सहयोग करने की सहमति दी इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक इटारसी से सुधीर कुमार मुख्य प्रबंधक एवं राकेश पाराशर द्वारा इस वाटर कूलर की उपलब्धता हेतु विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य दीपक कुमार सोनी एवं समस्त स्टाफ अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर इस अतुलनीय सहयोग हेतु अधीक्षक भूपेंद्र साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
