ग्वालियर:ज़मीन को लेकर विवाद में आज दोपहर एक बार फिर से खूनी संघर्ष हो गया। महिला से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। जान से मारने की नीयत से गोलियां भी चलाई गईं।डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां गांव एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल गया।बरगवा गांव में भेड़ बकरी चराने गई महिला की मारपीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया।
दबंगों ने फायर कर दहशत फैलाई। पीड़ित महिला सीमा बंजारा ने पिछोर थाना पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं।उसकी देवरानी सास सहित तीन घायल हुए हैं। एसडीओपी के साथ तीन थाना क्षेत्र का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया है।
