खेत में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

इंदौर: ग्राम हसलपुर में खेत पर काम करने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना की रिपोर्ट पर मानपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी छोटू पिता बनसिंह, मूलतः धार जिले के सियारी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में हसलपुर गांव में मजदूरी कर रहा था. वह पीड़िता को पहले से जानता था.

पहले 3 अगस्त को और फिर 5 अगस्त की सुबह उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती की. पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉस्को एक्ट के तहत प्रकण दर्ज कर दबिश दी और आरोपी को खेत से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Next Post

तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से कामकाज ठप

Wed Aug 6 , 2025
गुना:जिले में बुधवार से तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे सभी तहसीलों में राजस्व से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। मध्य प्रदेश कनिष्ठ राजस्व अधिकारी संघ के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल का प्रमुख कारण राजस्व विभाग द्वारा किया गया नया कार्य […]

You May Like