सुकहर हाई स्कूल के प्राचार्य का हृदयगत रुकने से निधन

सिंगरौली: चितरंगी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सुकहर में पदस्थ प्राचार्य को दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया । जानकारी के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें कुछ बेचैनी आने लगी फिर भी ध्वजारोहणकर जैसे ही बैठे बेचैनी बढ़ गई और अचानक विद्यालय में ही अटैक आ गया जहां उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया।

किंतु प्राचार्य की हालत देख चिकित्सकों ने रीवा के लिए रेफर कर दिया और रास्ते में प्राचार्य जागेश्वर सिंह उम्र 58 वर्ष का दुखद निधन हो गया। इस दुखद खबर को सुन जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ,सहायक संचालक कविता त्रिपाठी,आईटी सेल प्रभारी राजेंद्र धर द्विवेदी सरवेश द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

'फेंक देंगे काटकर..' गाने पर एमबीए स्टूडेंट की रील

Tue Jan 28 , 2025
रीवा में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी रीवा:अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय में एमबीए की स्टूडेंट द्वारा बनाई गई रील को लेकर विरोध के बाद उस पर केस दर्ज किया गया है।बताया गया है कि रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में एमबीए की स्टूडेंट अल्फिया खान की सोशल मीडिया पर अपलोड […]

You May Like

मनोरंजन