साओ पाउलो, 13 दिसंबर (वार्ता) ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ब्राजीलियाई उत्पादों पर लगाए गए अतिरिक्त 40 प्रतिशत आयात शुल्क को तब तक के लिए निलंबित करने का आग्रह किया है, जब तक दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने के लिए उच्चस्तरीय व्यापार वार्ता जारी है। पराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार एवं सेवा मंत्री जेराल्डो अल्कमिन ने शुक्रवार को कहा, “राष्ट्रपति ने कहा है कि बातचीत जारी रहने तक आयात शुल्क पर फैसला रोक दिया जाए। हमें इंतजार करना होगा।”
श्री अल्कमिन ने बताया कि ट्रंप प्रशासन के मूल आयात शुल्क दायरे को कम करने के फैसले के बाद ब्राजील और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय बातचीत “लगातार आगे बढ़ रही है”। कार्यकारी आदेश के जरिये शुरुआती कदम में करीब 4,000 ब्राजीलियाई उत्पादों पर कुल 50% आयात शुल्क लगाया गया था, जिससे बड़े स्तर पर निर्यात प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने इस प्रारंभिक कार्यकारी आदेश के बाद ब्राजील के 37 प्रतिशत निर्यात पर कुल 10 प्रतिशत और 40 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया गया था। श्री अल्कमिन ने कहा कि इसके बाद आंकड़ा घटकर 22 प्रतिशत रह गया है, जो आयात शुल्क की पहली सीमा में शामिल उत्पादों में लगभग एक-तिहाई कमी दर्शाता है।

