
रीवा। रीवा के सिरमौर में किसान संघ के द्वारा अनुविभागीय कार्यालय का घेराव किया गया है. किसान जन नें निजी स्वामित्व की भूमियों पर स्थानीय नेता द्वारा आदिवासियों को प्रलोभन देकर जबरन अतिक्रमण कराने का आरोप लगाया है. भू स्वामियों सहित किसान जन ने सिरमौर एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुये जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराएं जाने की मांग की है.
बताया गया कि विगत एक वर्ष से अतिक्रमणकारी एक व्यक्ति की सह पर शैलेंद्र द्विवेदी, अंसुइया प्रसाद द्विवेदी, गया प्रसाद द्विवेदी सहित राकेश शुक्ला की निजी भूमियों में झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किये हुये है. आरोप है कि आदिवासियों को विभिन्न तरह का प्रलोभन देकर अतिक्रमण कराया गया है. प्रदर्शनकारियों ने अतिक्रमण करने वालों सहित अतिक्रमण कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है. उन्होंने चेताते हुये कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण नहीं हटा तो हम उसी विवादित भूमि पर धरना देने को मजबूर होंगे और खुद से अतिक्रमण को हटाया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.
