
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए बताया कि ग्वालियर क्रिकेट स्टेडियम का विस्तार कर 50000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में ग्वालियर को इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट की सौगात मिली थी। भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 मुकाबला ग्वालियर के शंकरपुर स्थित नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। सिंधिया ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम अभी 30000 की क्षमता का है, पहला क्रिकेट मैच 6 अक्टूबर को इंडिया बांग्लादेश के बीच आयोजित हुआ, 14 साल के सूखे के वातावरण को समाप्त किया गया, अब अनेक मैचेस ग्वालियर और चंबल में खेले जाएंगे, बीसीसीआई से स्टेडियम के विस्तार के लिए राशि आ रही है।
