गैसाबाद जनपद उपचुनाव में पेपरलेस मतदान, 60.17% हुई वोटिंग

दमोह।जिले के हटा जनपद क्षेत्र क्रमांक 16 गैसाबाद में मंगलवार को जनपद सदस्य पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव सम्पन्न हुआ. सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में कुल 60.17% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों की भागीदारी 62.44% और महिलाओं की 57.71% रही.

यह चुनाव पहली बार पेपरलेस प्रणाली के तहत कराया गया, जिससे मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया.युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. पहली बार मतदान कर रहे युवाओं ने डिजिटल अनुभव की सराहना की.

राज्य निर्वाचन आयोग के उपसचिव सुतेश शाक्य ने बताया कि यह नवाचार सफल रहा और मतदाता भी संतुष्ट दिखे. एसडीएम व रिटर्निंग ऑफिसर राकेश सिंह मरकाम ने चुनाव को शांतिपूर्ण बताया. कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की.

चुनाव व्यवस्था में सहायक कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और तकनीकी टीम की भूमिका अहम रही.मतदान को लेकर उत्साहित मतदाताओं ने आयोग और प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुले दिल से तारीफ की.

Next Post

एक हजार की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार

Tue Jul 22 , 2025
रीवा। लोकायुक्त पुलिस रीवा ने ग्राम पंचायत सचिव को एक हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 15 सौ रूपये की रिश्वत मांगी गई थी. आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच […]

You May Like