वेनेज़ुएला में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत

काराकस, 23 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी वेनेज़ुएला में ताचिरा के पैरामिलो हवाई अड्डे पर बुधवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्थान (आईएनएसी) यह जानकारी दी है।

आईएनएसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “संबंधित प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए और हवाई अड्डे के विमानन अग्निशामकों ने दुर्घटना पर तुरंत कार्रवाई की।”

एजेंसी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है।

Next Post

कैमरून की संविधान परिषद ने चुनाव में धांधली की शिकायतों को खारिज किया

Thu Oct 23 , 2025
याउंडे, 23 अक्टूबर (वार्ता) कैमरून की संविधान परिषद ने अत्यधिक विवादित राष्ट्रपति चुनाव को आंशिक या पूर्ण रूप से रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया और कहा है कि वे सोमवार को परिणाम घोषित करेंगे। विपक्षी समर्थकों का आरोप है कि 12 अक्टूबर को हुए चुनाव में अनियमितताएँ […]

You May Like