
उज्जैन। बडऩगर एसडीएम के मोबाइल पर आये कॉल के बाद उन्हे धमकी दी गई। कॉल करने वाले का कहना था कि तुम्हे देख लेंगे। एसडीएम ने लिखित शिकायत आवेदन दिया। पुलिस को केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर ने लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके मोबाइल पर एक नम्बर से कॉल आया था, काल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हे देख लेगें। उसके द्वारा फोन पर ही काफी अभद्रता की गई। कॉल करने वाले का कहना था कि एसडीओ पीडब्ल्यूडी का मामा बोल रहा हूं। आवेदन पर जांच के बाद मामले में कॉल कर धमकी देने वाले के खिलाफ धारा 221, 351 (4) बीएनएस में केस दर्ज किया गया है। पूरा मामला पीडब्ल्यूडी महिला एसडीओ से जुड़ा होना सामने आया है। विगत दिनों एसडीएम पाराशर ने कार्य में लापरवाही करने और कार्य से संतुष्ट नहीं होने पर एसडीओ के खिलाफ एक प्रतिवेदन बनाकर जिलाधीश को दिया था। जिसके बाद ही उन्हें धमकी भरा कॉल आया है। पुलिस के अनुसार चार्ट में पता चला है कि धमकी भरा कॉल भोपाल से किया गया है।
