खम्बें तो लगे पर लाईट नहीं, नाले-नालियां भी दुरुस्त नहीं,  डिंडौरी कलेक्टर से जवाब-तलब

जबलपुर। डिंडौरी जिले की शहपुरा क्षेत्र में बिजली व नाले-नालियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने को जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले में डिंडौरी कलेक्टर सहित अन्य को नोटिस जारी कर 14 जुलाई तक जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।

यह जनहित का मामला रिटायर्ड बैंक कर्मी राजेन्द्र कुमार सिंह की ओर से दायर किया गया है। जिनकी ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार पाठक ने पक्ष रखा। आवेदक का कहना है कि शहपुरा में मढिय़ा मंदिर से लेकर बठौंदा चौराहे तक सीसी रोड का निर्माण शासन की ओर से कराया गया था, जिसके किनारे पर करीब 32 विद्युत पोल भी खड़े किये गये थे, लेकिन उन पर लाईट की व्यवस्था नहीं है, इतना ही नहीं नाले-नालियों का भी निर्माण किया गया, लेकिन वह कचरे से अटे पड़े है, साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। आवेदक का आरोप है कि सफाई के अभाव में लोग वहां शौच के लिये जाते है, जिससे गंदगी दिनों बढ़ती जा रहीं है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही न होने पर हाईकोर्ट की शरण ली गई है। मामले में डिंडौरी जिला कलेक्टर, ज्वाईंट डायरेक्टर नगरीय प्रशासन विभाग व सीएमओ शहपुरा को पक्षकार बनाया गया है। मामले की प्रारंभिक सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।

Next Post

रॉन्ग साइड जा रही बस पर 5000 रुपये की चालानी कार्यवाही

Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशानुसार शहर मे रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रहीं है। इसी तारतम्य में आज ट्राफिक पुलिस द्वारा नए बाजार मे रोंग साइड जा रही बस पर 5000 रुपये की चालानी कार्यवाही की गयी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like

Play sound