लखनऊ, 07 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह स्टेडियम चिन्नास्वामी के जितना लाउड तो नहीं है लेकिन फिर भी ठीक-ठाक लाउड है। पिच अच्छी लग रही है और हम उन्हें लो स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हमें जो बीच में ब्रेक मिला, वह काफी अच्छा रहा है। हर कोई अच्छा कर रहा है और हमने काफी हार्ड प्रैक्टिस की है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हमारी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। जॉश इंग्लिश और मोहसिन ख़ान बाहर गए हैं। अवेश ख़ान भी बाहर गए हैं और शाहबाज आज का मैच खेल रहे हैं। हमें क्लैरिटी के साथ आगे बढ़ना है। हमारी टीम में टॉप खिलाड़ी हैं लेकिन वो क्लैरिटी नहीं है। टीम में स्थिरता जरूरी है लेकिन समय-समय पर बदलाव करना भी होता है। यह 180-190 की विकेट लग रही है। पिछले कुछ मैचों के मुक़ाबले यह बेहतर विकेट है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश) : मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर और कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ नदीम, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव।
आरसीबी (एकादश) : जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पंंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख़ सलाम डार और जॉश हेज़लवुड।
