एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले देवास के जय मीणा से कलेक्टर एवं एसपी ने की भेंट

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने आईची-नागोया, जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में भारत को सॉफ्ट टेनिस में ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने वाले देवास के खिलाड़ी जय मीणा एवं भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम के कोच तथा विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते से भेंट की। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जय मीणा एवं सांगते को एशियन गेम्स में भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से देवास का नाम देश एवं अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम के कोच के रूप में सांगते का योगदान भी देवास के लिए गौरव का विषय है।

एशियन गेम्स-2026 में सॉफ्ट टेनिस में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाकर जय मीणा ने देवास सहित पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सफलता हासिल कर सकते हैं। ये उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Next Post

हिंदी बोलने में हीन भावना न रखें, दैनिक कार्यालयीन कार्यों में बढ़ाएं प्रयोग: आशुतोष  

Mon Sep 28 , 2026
सिंगरौली । सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एनसीएल में राजभाषा पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह के दौरान एनसीएल के निदेशक तकनीकी, आशुतोष द्विवेदी, सीवीओ एनसीएल, अजय कुमार जायसवाल, कंपनी जेसीसी सदस्य सीएमएस अजय कुमार, आरसीएसएस लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस अशोक मिश्रा, […]

You May Like