बैंक के अंदर दुस्साहस: 49 हजार गिन रहे बुजुर्ग से नकदी छीनकर भागा युवक, रंगे हाथों पकड़ा गया

छतरपुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शातिर युवक ने बैंक के अंदर ही बुजुर्ग कर्मचारी से नकदी छीनकर भागने की कोशिश की। हालांकि, उसकी यह कोशिश सफल नहीं हो सकी और मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी दरवाजा निवासी लल्लूराम वाल्मीकि, जो पशुपालन विभाग में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं, सुबह करीब 11 बजे बैंक पहुंचे थे। उन्होंने अपने खाते से 49 हजार रुपए निकाले और काउंटर के पास खड़े होकर रुपए गिन रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक ने अचानक उनके हाथ से करीब 5000 रुपए छीन लिए और मुख्य द्वार की ओर भागने लगा।

बुजुर्ग के शोर मचाने पर बैंक गार्ड और अन्य ग्राहकों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आरोपी को बाहर निकलने से पहले ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शब्बीर बताया है, जो भोपाल का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

इजरायल ने लेबनान पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, युद्धविराम समझौता संदेह के घेरे में

Thu Apr 9 , 2026
बेरूत, 09 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने लेबनान में अब तक का सबसे भीषण हमला किया है जिसमें भारी विनाश हुआ है और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। लेबनान के नागरिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में […]

You May Like