दतिया विधानसभा उपचुनाव परिणामों की समीक्षा हेतु दो सदस्यीय समिति गठित

भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए एक दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ​राजलखन सिंह ने बताया कि ​यह समिति दतिया उपचुनाव से जुड़े सभी स्थानीय पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा करेगी तथा चुनाव परिणामों के कारणों का गहन विश्लेषण करेगी। विचार-विमर्श और समीक्षा के पश्चात यह समिति अपने सभी निष्कर्षों और सुझावों सहित एक विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी।

Next Post

कहीं मारपीट तो कहीं मानसिक यातना, तीन विवाहिता पहुंचीं महिला थाने

Tue Aug 4 , 2026
इंदौर: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान तीन महिलाओं ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. किसी ने मारपीट तो किसी ने शारीरिक और मानसिक यातना देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने अलग अलग मामलों में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच […]

You May Like