छत्तीसगढ मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, एक घायल

नारायणपुर 21 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के चार विभिन्न जिलों के सुरक्षा बलों के जवानों ने बुधवार को हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया और कई अन्य घायल हुये हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया है। इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली लीडर या तो फंसे हुए हैं या फिर मारे गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के माड़ डिवीजन में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिनके पास गृह विभाग का भी प्रभार है, ने बताया कि नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में बड़ा ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को प्राप्त जानकारी के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। इसमें जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अब तक 27 नक्सली मारे जाने की सूचना मिली है। वहीं इस ऑपरेशन में रूपेश से भी बड़े कमांडर फंसे हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान घायल भी हुए हैं।

मुठभेड स्थल पर नक्सलियों के शीर्ष कमांडरों को भी सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। इनमें नक्सली लीडर रुपेश और विकल्प के भी फंसे होने की जानकारी सामने आई है। इन दोनों पर सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से नजर थी और अगर इनकी गिरफ्तारी या मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि होती है तो यह नक्सल विरोधी अभियान में यह एक बड़ी कामयाबी होगी।

दक्षिण बस्तर क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा तथा कोंडागांव जिले के स्थानीय जिला रिजर्व पुलिस के जवान इन चारों जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। जिला रिजर्व पुलिस के जवान स्थानीय होने के कारण में इलाके के भौगोलिक स्थिति से परिचित है।

सूत्रों के अनुसार अबुझमाड़ क्षेत्र में एक करोड़ का इनामी नक्सली नेता जनरल सेकेटी डुबाला केशव राव उर्फ राजू समेत तीस से अधिक नक्सली मारे जाने की खबर है। पुलिस ने बताया कि कोंडागांव, नारायणपुर व बीजापुर के सीमा क्षेत्र इलाके में मुठभेड़ जारी है।

Next Post

‘ऑपरेशन सिंदूर': अशोका विश्वविद्यालय के प्रो. महमूदाबाद को सुप्रीम कोट ने दी अंतरिम जमानत

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने अशोका विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित कथित आपत्तिजन टिप्पणी मामले में बुधवार को सशर्त अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने याचिकाकर्ता को राहत […]

You May Like