
छिंदवाड़ा। छिदवाडा जिले के चैरई थाना क्षेत्र के तेन्दनी ब्लॉक निवासी बसोडी पिता श्याम वर्मा उम्र 41 वर्ष की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसोडी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा था किसी दौरान मरीज की मौत हो गई बताया गया कि घटना के समय उसकी पत्नी माया वर्मा रक्षाबंधन के त्योहार के चलते अपने मायके ग्राम तुम्बा गई हुई थीं इसी दौरान उन्हें फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके पति ने जहर खालिया है और उनकी तबीयत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जहर खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
