पश्चिमी बायपास का भू-अर्जन कार्य दो दिन में पूरा करो 

इंदौर. शहर के पश्चिम क्षेत्र में बनने वाले 6 लेन बायपास जमीन अधिग्रहण का काम दो दिन में पूरा करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए है. वेस्टर्न बायपास का काम जल्दी शुरू होगा.आज एनएचएआई की समीक्षा बैठक में उन्होंने बायपास निर्माण कार्य शुरू करने की औपचारिकताएं भी दो दिन में पूरी करने के आदेश दिए है. कलेक्टर ने आज रेसीडेंसी कोठी पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, इन्दौर के परियोजना निदेशक सुमेश बांझल, भू-अर्जन विशेषज्ञ एस.एन. रूपला, एसडीएम देपालपुर, हातोद एवं सांवेर के साथ पश्चिमी बायपास को लेकर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. इसके अलावा कलेक्टर सिंह ने एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजाजीनगर से बलवाड़ा 4 लेन मार्ग, इन्दौर से राघवगढ़ 4-लेन मार्ग तथा इन्दौर-देवास बायपास पर एम.आर 10 जंक्शन, रालामंडल एवं अर्जुन बडौद पर फ्लायओवर निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की.

Next Post

कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों के साथ किया जा रहा भेदभाव

Sat May 24 , 2025
इंदौर. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव करने की शिकायत का ज्ञापन दिया। आज सुबह जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ इंदौर के जिला पंचायत सदस्यों ने रेसिडेंसी पर कलेक्टर आशीष सिंह मुलाकात की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि कांग्रेस के जिला पंचायत एवं […]

You May Like