पति ने पत्नी को दी अंगभंग करने की धमकी

इंदौर: खजराना थाना पुलिस ने 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति बबलू शेख और जाकिर पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. महिला का आरोप है कि पति पिछले दो माह से उससे अलग रह रहा है और फोन पर लगातार अश्लील गालियां देता है.

साथ ही उसे कहीं रहने लायक नहीं छोड़ने और अंगभंग करने की धमकी देता है. थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है

Next Post

बनखेड़ी में आरओबी का धीमा निर्माण बना मुसीबत; बारिश के कीचड़ में फंसे 50 गांवों के लोग

Fri Jul 3 , 2026
बनखेड़ी: नगर परिषद बनखेड़ी में स्टेट हाईवे-22 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का धीमा निर्माण कार्य अब आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। बारिश शुरू होते ही निर्माण स्थल पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। समय रहते वैकल्पिक सर्विस रोड का निर्माण नहीं किए […]

You May Like