दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

कोलकाता, (वार्ता) केएल राहुल (60), कप्तान अक्षर पटेल (39), डेविड मिलर (28) और साहिल परख (24) की शानदार पारियों के बाद लुंगी एन्गिडी और कुलदीप यादव (तीन-तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का छठे स्थान और केकेआर का सातवें स्थान पर सीजन समाप्त हुआ।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात्र पांच ओवर में 35 रन पर 7 विकेट खो दिए। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे 163 रन पर ढेर हो गए, जबकि एक समय वे जीत के साथ सीजन खत्म करने के लिए मज़बूत दिख रहे थे। गिरावट तब शुरू हुई जब वापसी करने वाले कुलदीप ने रहाणे को 60 रन पर आउट कर दिया। हालाँकि, यह बहुत बुरा हुआ, पोरेल ने हैट्रिक बॉल पर दहिया का कैच छोड़ दिया, जिससे रिस्टस्पिनर लगातार तीन रन नहीं बना सका। लेकिन कुलदीप ने फिर भी 29 रन देकर 3 विकेट लिए और दिल्ली की जीत पक्की कर दी। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन ऐलन और अजिंक्या रहाणे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने फिन ऐलन (20) को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मनीष पांडे ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम के स्कोर को 87 रन तक ले गये। नौंवे ओवर में एन्गिडी ने मनीष को आउट कर पवेलियन भेज दिया। मनीष ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 25 रन बनाये। कैमरन ग्रीन (दो) रन को कुलदीप यादव ने आउट किया। 14वें ओवर में कुलदीप यादव ने अजिंक्या रहाणे को आउट कर केकेआर के मैच जीतने की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। रहाणे ने 39 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (63) रनों की पारी खेली। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाज कोलकाता के बल्लेबाजों पर हावी दिखे। रोवमन पॉवेल (29) रनआउट हुये। रिंकु सिंह (शून्य), तेजस्वी दहिया (एक), अनुकूल रॉय (नौ) और कार्तिक त्यागी (शून्य) पर आउट हुये। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने वरुण चक्रवर्ती को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को 163 रन से हराकर 40 रनों से मुकाबला जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एन्गिडी और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिये। मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। पांचवें ओवर में सौरभ दुबे ने अभिषेक पोरेल (22) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये साहिल परख ने केएल राहुल के साथ दूसरे के लिए 47 रन जोड़े। 10वें ओवर में सुनील नारायण ने साहिल परख (24) को आउट किया। 13वें ओवर में अनुकूल रॉय ने केएल राहुल को आउटकर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया। केएल राहुल ने 30 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (60) रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान अक्षर पटेल को आउटकर कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथी सफलता दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 203 रनों का स्कोर बनाया। पारी के आखिरी ओवर में डेविड मिलर तीन छक्के लगाकर आउट हुए। उन्हें सौरभ दुबे ने आउट किया। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए 28 रन बनाये। आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सौरभ दुबे ने दो विकेट लिये। अनुकूल रॉय, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

बुजुर्ग पर 15 मिनट तक पागल कुत्ता करता रहा हमला, राहगीरों ने बचाया

Mon May 25 , 2026
जबलपुर: गढ़ा क्षेत्र में एक पागल कुत्ते के आतंक ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। देवताल गढ़ा निवासी 70 वर्षीय जुगल किशोर सोनी पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ता करीब 15 मिनट तक […]

You May Like