बुधनी। रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को कथित तौर पर गंजेड़ी और नशेड़ी कहे जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर सांसद के कथित बयान के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्यान्न उत्पादन की रीढ़ हैं. ऐसी भाषा का इस्तेमाल किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है. कांग्रेस नेताओं ने सांसद के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए. उन्होंने किसानों के प्रति सम्मानजनक भाषा और जिम्मेदार सार्वजनिक व्यवहार पर जोर दिया. प्रदर्शन में सोनू राजपूत, हरीश मीणा, छगनलाल दुबे, तारिक पटेल, मंजीत सिंह राजपूत, हरीश मालवीय, कपिल मल्होत्रा, सौरभ दुबे, प्रमोद चौहान, आमिर पटेल, रिंकू दुबे, भूपेंद्र निमोदा, पुरुषोत्तम मीणा, ओपी मालवीय, राजकुमार ठाकरे, सीताराम दायमा, बृजलाल बानिया, अशोक दायमा, बलवीर चौहान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
