बुंदेलखंड में नदियां उफान पर, खेल मैदान बने तालाब

सागर। बुन्देलखण्ड के सागर जिले में आषाढ माह में मेहरबान मानसून के चलते नदिया उफान पर आ गई और खेल मैदानो ने मिनी तालाब का रूप ले लिया है। गुरुवार शुक्रवार की रात से ही जिले के अधिकांश क्षेत्रो में बारिश का दौर शुरू हुआ जो आज दिन भर ही चलता रहा है। संभागीय मुख्यालय सागर में भी शुक्रवार की सुबह से ही आसमान मे घने काले बादल छाए रहे और बारिश का दौर शुरू हुआ जो रूक रूक कर दिन भर ही चलता रहा है। आज दिन भर सूर्य देवता के दर्शन नही हुए। सागर नगर में ही आज सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक 33 मि.मी बारिश दर्ज की गई जो कि लगभग एक इंच से अधिक ही है। वही दिन भर बारिश चलती रही है । रूक रूक कर हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्कूलों और कॉलेजों के अलावा शासकीय कार्यालयों में भी उपस्थिति कम ही नजर आई। बारिश से नगर के मध्य स्थित स्कूल के खेल मैदान में पानी भर गया तो वही शाहगढ क्षेत्र से निकली लांच नदी उफान पर आ गई। शाहगढ मे पिछले चौबीस घंटे के दौरान मे 28 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जिले मे एक जून से आज दिनांक तक साढे सात इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिसमे राहतगढ क्षेत्र मे सर्वाधिक 12 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Next Post

खर्राखेड़ा में बारिश से घर ढ़हा, हफ्ते भर बाद भी सहारा देने नहीं पहुंचे जिम्मेदार

Fri Jul 4 , 2025
बमोरी।अंचल भर में हो रही तेज बारिश से कच्चे मकानों मे अब काफी नुकसान देखने को मिल रहा है जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताह तेज बारिश के चलते बमोरी के खर्राखेड़ा में कैलाश अहिरवार के मकान में बारिश का पानी भर गया अचानक हुए जल भराव से कच्चा मकान भरभरा […]

You May Like