ऑक्सीजन देने वाले पौधों की महता को नहीं कर सकते दरकिनार

सीहोर।पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है. आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता. हमें मुफ्त में आक्सीजन पेड़-पौधे ही देते हैं. बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा. जब हर कदम पर पौधे लगाए जाएंगे तभी मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा.

यह बात रविवार को रुद्राक्ष महोत्सव के दूसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही. उन्होंने कहा कि भगवान शिव का संदेश भी प्रकृति से तालमेल रखने का है. कथा प्रारंभ होने में पहले पंडित मिश्रा ने ने ज्योतिर्लिंग वाटिका में 13 बेलपत्र के पौधों का रोपण कर ग्रीन शिवरात्रि का आह्वान किया. पंडित मिश्रा ने कहा कि तुम्हारे दुख की घड़ी में भोले बाबा हमेशा खड़ा रहेगा. तुम्हारा कष्ट तुम्हें सहना है, कोई दूसरा नहीं सहेगा. महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को करीब ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे. चार बड़े पंडालों के साथ-साथ श्रद्धालु खुले में पीछे तक बैठे नजर आए. कई भक्तों ने तो एलईडी के माध्यम से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनी. खास बात यह है कि इस बार श्रद्धालु निजी वाहनों से कम आए. 70 फीसदी श्रद्धालु सीहोर-भोपाल स्टेशन पर उतरकर ऑटो से कुबेरेश्वर धाम पहुंचे. जनसमूह को संबोधित करते हुए पं. मिश्रा ने कहा आत्मा को ही लिंग कहते हैं, जिसे हमारे यहां आत्मलिंग कहा गया है. महादेव हमारी श्वासों के रूप में विराजमान हैं. शिव चरित्र की व्याख्या करते हुए पंडित मिश्रा ने बताया महादेव अपने भक्त को दौलत देने से पहले सहनशीलता देते हैं.आज के समाज में सहनशीलता की कमी ही सभी दुखों का कारण है. जो व्यक्ति शिव की शरण में है, वह विपरीत हालात में भी विचलित नहीं होता.

80 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का वितरण

कुबेरेश्वर धाम पर आए श्रद्धालुओं के लिए रविवार को 80 क्विंटल से अधिक फलहारी खिचड़ी का वितरण किया. इसके साथ ही 50 क्विंटल छाछ, 30 क्विंटल फलहारी मिक्चर, 25 क्विंटल से अधिक साबूदाने की खीर भी बिठ्ठलेश्वर सेवा समिति ओर से वितरित की गई.

Next Post

बागेश्वर धाम जा रहे परिवार की टैक्सी से बोलेरो की भिड़ंत, 9 घायल

Mon Feb 16 , 2026
छतरपुर। कल शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। सभी ग्राम बम्होरी निवासी बताए जा रहे हैं, जो टैक्सी से बागेश्वर धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम सलैया […]

You May Like