सोशल मीडिया से झांसे में लेकर किया दुष्कर्म

सतना : सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए पहचान बढ़ाई और फिर झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. इस मामले में पीड़िता की शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को सलाखों के पीछे पहुंचाने में जरा भी देर नहीं लगाई.नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती द्वारा दुष्कर्म की शिकायत की गई थी.

युवती ने पुलिस को बताया कि 3 वर्ष पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से अर्जुन सिंह राजपूत पिता रामगोपाल उम्र 23 वर्ष निवासी सेमरा खुर्द पवई पन्ना के संपर्क में आई थी. इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने के बाद अर्जुन उससे फोन पर बात करने लगा. इसी दौरान वह अपने बड़े मामा के घर गई थी. जहां से अपनी भाभी के साथ खेरुआ सरकार मंदिर में दर्शन करने के लिए गई. जहां से वापस अपने घर की ओर लौटने लगी.

लेकिन नागौद बस स्टैण्ड में अर्जुन आकर उससे मिला और अपनी बाइक पर बैठाकर बल्लाधार पुल के पास ले गया. जहां पर पुल के नीचे ले जाकर अर्जुन ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. इसके साथ ही यह कहते हुए जान से मरने की धमकी दी कि यदि उससे शादी नहीं की तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा. डरी सहमी पीड़िता को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी. शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, पति गिरफ्तार

Wed Jan 7 , 2026
सतना : पति द्वारा आए दिन शराब पीकर गाली-गलौच और मारपीट की प्रताडऩा से तंग आकर पत्नी ने फंदे पर लटककर इहलीला समाप्त कर ली. इस मामले में माएके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवचेना में होने पर पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे […]

You May Like