पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, पति गिरफ्तार

सतना : पति द्वारा आए दिन शराब पीकर गाली-गलौच और मारपीट की प्रताडऩा से तंग आकर पत्नी ने फंदे पर लटककर इहलीला समाप्त कर ली. इस मामले में माएके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवचेना में होने पर पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को पीपल चौराहा नागौद की निवासी श्रीमती सरस्वती कुशवाहा का शव फंदे पर लटका पाया गया था. \

महिला द्वारा रोशनदान से अपनी साड़ी को फंसाकर गले में लटका लिया गया था. बच्चों को स्कूल से वापस लेकर लौटे पति ने जब यह दृश्य देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसी दौरान मृतका के माएके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति पर गंभीर आरोप लगाए. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा विवेचना शुरु की गई.

पुलिस द्वारा की गई विवेचना में यह जानकारी सामने आई कि अनिल कुशवाहा और सरस्वती कुशवाहा का विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था और उनके 3 बच्चे हैं. पति अनिल द्वारा आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ गाली-गलौच व मारपीट की जाती थी. इस शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर सरस्वती द्वारा आत्हत्या कर ली गई. जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति अनिल कुशवाहा पिता रामविशाल को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

पतंग की दुकानों पर चाइनीज मांझे की जांच

Wed Jan 7 , 2026
ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लश्कर क्षेत्र में आज सुबह पतंग की दुकानों पर चाइनीज मांझे की जांच की गई। प्रशासन की टीम ने कई दुकानों पर कार्यवाही की है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

Play sound