
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को राजधानी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रोशनपुरा में गुफा मंदिर के महंत राम प्रवेश दास महाराज, विष्णु राजोरिया, कैलाश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
वहीं, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वीआईपी रोड को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। रात में रोशनी से जगमगाता वीआईपी रोड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
