अधिक बारिश में फसलों को लेकर किसानों के लिए सरकारी गाइडलाइन जारी

शिवपुरी:वर्तमान में जिले में लगातार और अधिक वर्षा हो रही है, जिसके कारण कई कृषकों द्वारा भूमि में बोनी की उपयुक्त स्थिति न होने के कारण बोनी नहीं की जा सकी है। इस परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया द्वारा कृषकों को सुझाव दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक बोनी नहीं की है, वे सोयाबीन की जल्दी पकने वाली किस्मो की बोनी 25 जुलाई तक कर सकते हैं।

साथ ही तिल, मूंग एवं उड़द जैसी जल्दी पकने वाली फसलों की बोनी भी इस समय की जा सकती है। पूर्ण मेड़ पद्धति से बोनी करने की सलाह दी गई है ताकि जलभराव की स्थिति में फसलों को क्षति से बचाया जा सके। जिन खेतों में मूंगफली, मक्का या सोयाबीन की बोनी पहले ही की जा चुकी है, उनमें जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई है। दवाओं का मिश्रण वैज्ञानिकों की सलाह के बिना न किया जाए एवं आवश्यक मात्रा में पानी का उपयोग किया जाए।

Next Post

विधायक डॉ. सिकरवार ने किया विकास कार्यो के लिये भूमिपूजन

Mon Jul 21 , 2025
ग्वालियर:विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 के बुद्ध विहार, अंबेडकर पार्क एवं आनंद नगर बजरिया में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिये क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया एवं क्षेत्रीय जनता के साथ भूमिपूजन किया। यह विभिन्न विकास कार्य करीब 12 लाख रूपये की […]

You May Like