विधायक डॉ. सिकरवार ने किया विकास कार्यो के लिये भूमिपूजन

ग्वालियर:विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 के बुद्ध विहार, अंबेडकर पार्क एवं आनंद नगर बजरिया में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिये क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया एवं क्षेत्रीय जनता के साथ भूमिपूजन किया। यह विभिन्न विकास कार्य करीब 12 लाख रूपये की लागत से कराये जायेगें।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में विधायक डाॅ. सिकरवार एवं अन्य नागरिकों ने भगवान बौद्ध एवं संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर नमन किया। कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि इन विकास कार्यो के लिये जनता द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और प्रगति मेरा लक्ष्य है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, सुधीर मण्डेलिया, पंचम सिंह भदोरिया, राजेश तोमर, नरेंद्र चौधरी, सुरेश वाजपेई, ओमकार सरपंच, भीम प्रकाश, कुलदीप सिंह जाटव आदि शामिल थे।

Next Post

OPD में 300 से ज्यादा मरीज पर डॉक्टर एक

Mon Jul 21 , 2025
देवसर:स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्था का दंश झेल रहा है।स्वास्थ्य केंद्र में इस समय सिर्फ दो डॉक्टर हैं। दिन में जहां डॉक्टर संजय पटेल की ड्यूटी रहती है, वही रात में बीएमओ सिंह मरीजों को देखते हैं तो वही प्रतिदिन औसतन दिन में 300 से ज्यादा ओपीडी में मरीज आ […]

You May Like