सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! अब नहीं चलेगा रिहायशी इलाकों में कमर्शियल खेल? 

भोपाल। “भोपाल में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी पर चल रहे कमर्शियल कारोबार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। लेकिन सवाल है… क्या कानून जीतेगा या रोज़गार? आइए समझते हैं।”

“सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की 10 सदस्यीय जांच समिति की कार्रवाई में दखल देने से इनकार कर दिया है। साथ ही, इस मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से मिले सभी स्टे ऑर्डर भी निरस्त कर दिए हैं। अब अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।”

“दुकानदार और मकान मालिकों का कहना है कि वे वर्षों से टैक्स भर रहे हैं। अगर दुकानें बंद हुईं तो कारोबार, कर्मचारियों की नौकरी और हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित होगी।”

“वहीं रहवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में बढ़ती कमर्शियल गतिविधियों से ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि कानून और मास्टर प्लान का पालन होना चाहिए।”

“अब सबकी नजर 15 सितंबर की सुनवाई पर है। क्या ऐसा रास्ता निकलेगा, जिसमें कानून भी कायम रहे और रोज़गार भी सुरक्षित रहे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।”

Next Post

प्रभारी मंत्री पहुंचे दमोह,आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जन संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

Thu Aug 6 , 2026
दमोह। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग व दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार गुरूवार की रात दमोह पहुंचे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किए। प्रभारी मंत्री श्री परमार आज 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में जन सामान्य व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। […]

You May Like