
दमोह। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग व दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार गुरूवार की रात दमोह पहुंचे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किए।
प्रभारी मंत्री श्री परमार आज 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में जन सामान्य व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकार्यों के साथ बैठक करेंगे। आप अपरान्ह 03 बजे मंगल भवन जबेरा पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप अपरान्ह 4.30 बजे जबेरा से पन्ना के लिए प्रस्थान करेंगे।
