
सीधी। रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम चोभरा-शिकरगंज में आज दोपहर ट्रक चालक की लापरवाही से विद्युत पोल गिर गया। ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से सडक़ पर आवागमन पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। जाम में बस समेत भारी मालवाहक भी फंस गये। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत अमला मौके पर पहुंचा और विद्युत सप्लाई बंद कर पोल सडक़ में फैले विद्युत तारों को अलग किया। लिहाजा घंटो बाद चोभरा-शिकारगंज मार्ग में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
तत्संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक सडक़ के किनारे स्थित विद्युत पोल को टक्कर मार दी गई जिससे विद्युत पोल टूट कर नीचे जा गिरा। विद्युत अमले द्वारा क्षेत्र की विद्युत सप्लाई को बहाल कराने के लिये कार्य किया जा रहा है।
