यात्री का छूटा बैग और मोबाइल आरपीएफ ने लौटाया

जबलपुर। मिशन अमानत के तहत आरपीएफ आरक्षक नरेश कुमार शर्मा को ट्रेन क्रमांक 22182 के एस-3 कोच में एक लावारिस बैग मिला, जिसमें जरूरी दस्तावेज और करीब 12 हजार रुपए कीमत का रेडमी मोबाइल था। बैग को आरपीएफ पोस्ट जबलपुर में जमा कराया गया। मोबाइल पर फोन आने के बाद यात्री सागर निवासी 64 वर्षीय राकेश चौधरी को बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि वे रेलवे के सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं और सागर से जबलपुर आ रहे थे। कटनी साउथ स्टेशन के बाद वॉशरूम जाने के दौरान उनका बैग छूट गया था। पहचान और संतुष्टि के बाद उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल ने गवाहों की मौजूदगी में बैग, दस्तावेज और मोबाइल सुरक्षित हालत में यात्री को सुपुर्द कर दिया।

Next Post

यात्रियों से पैसे मांग रहे तीन किन्नरों पर कार्रवाई

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने ट्रेन क्रमांक 11401 में यात्रियों से बिना अधिकार पत्र पैसे मांगकर न्यूसेंस कर रहे तीन किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की। उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने ट्रेन के इटारसी आउटर पर रुकने के दौरान जांच की, जहां बबली […]

You May Like