
जबलपुर। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने ट्रेन क्रमांक 11401 में यात्रियों से बिना अधिकार पत्र पैसे मांगकर न्यूसेंस कर रहे तीन किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की। उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने ट्रेन के इटारसी आउटर पर रुकने के दौरान जांच की, जहां बबली गुरु रेशम खान (35), काली गुरु रेशम खान (45) और गंगा गुरु संजना (48), सभी निवासी नाला मोहल्ला, इटारसी, बिना अधिकार पत्र के यात्रियों से पैसे मांगते मिले। पूछताछ में उन्होंने ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांगने की बात स्वीकार की। तीनों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 137 और 145 के तहत अपराध क्रमांक 2737/2026, 2738/2026 और 2739/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
