गोदाम में रखीं थीं प्रतिबंधित पॉलिथिन की 515 बोरियां

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन के साथ नगर निगम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 में सनातन चौक के पास 17 मंजिल बिल्डिंग पंकज ट्रेडिंग कम्पनी संचालक प्रकाश रोहरा पिता स्व. गोपीचंद रोहरा के गोदाम में दबिश देकर लगभग 515 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई है।

नगर निगम ने न केवल अवैध स्टॉक को जब्त किया, बल्कि पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्ष पर 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया। नगर निगम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की स्वच्छता और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

शाहरुख़ ख़ान की फिल्म किंग का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है : अक्षय ओबेरॉय

Sat Jan 10 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का कहना है कि शाहरुख़ ख़ान की फिल्म किंग का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अक्षय ओबेरॉय, जो इन दिनों शाहरुख़ ख़ान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग से जुड़े हुए हैं, ने इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपने विचार […]

You May Like