मारुति सुजुकी को पहली तिमाही में 3,792 करोड़ का मुनाफा, घरेलू बिक्री में कमी का दिखा असर

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,792.4 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ हुआ है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,759.7 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने गुरुवार को जारी पहली तिमाही के परिणामों में बताया कि उसका शुद्ध राजस्व 9.91 प्रतिशत बढ़कर 40,493.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें परिचालन से प्राप्त राजस्व 38,605.2 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही में 36,839.9 करोड़ रुपये था।

मारुति सुजुकी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पहली तिमाही में यात्री वाहनों के उद्योग में मांग में सुस्ती बनी रही। इससे उसकी घरेलू बिक्री 4.5 प्रतिशत घट गयी। हालांकि निर्यात में 37.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कुल बिक्री 1.1 प्रतिशत बढ़ी। मूल्य के मामले में शुद्ध बिक्री पिछले वित्त वर्ष के 33,875.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 36,624.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

 

Next Post

इमामी को पहली तिमाही में 164 करोड़ रुपये का मुनाफा

Thu Jul 31 , 2025
कोलकाता, 31 जुलाई (वार्ता) सौंदर्य प्रसाधन एवं हेल्थकेयर उत्पाद बनाने वाली कंपनी इमामी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 164 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से नौ प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया […]

You May Like