पहली बार पहाड़ा प्रतियोगिता, 130 तक पहाड़े सुना कर चौंकाया

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना ब्लॉक में पहली बार पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्राइमरी स्कूल के कक्षा 5 के छात्र सत्यम लोधी ने 130 तक पहाड़े सुना कर सबको चौंका दिया। एक अन्य छात्र ने 120 तक पहाड़े सुनाएं और दूसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में टॉप-10 छात्र-छात्राएं चुने गए हैं। ये सभी अब कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। ब्लॉक के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पहले स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता हुई।

स्कूलों में प्रथम आए बच्चों की जन शिक्षा केंद्र पर प्रतियोगिता कराई गई। यहां से प्राइमरी के 56 और मिडिल के 30 बच्चे चुने गए। इन बच्चों की प्रतियोगिता खनियाधाना जनपद सभागार में कराई गई। बिना रुके और बिना भूले पहाड़े सुनाते देख अधिकारी भी हैरान रह गए। प्राइमरी और मिडिल के टॉप-5 छात्र-छात्राओं को अलग-अलग चुना गया। सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की स्मरण शक्ति, त्वरित गणना और आत्मविश्वास बढ़ाना था। यह आयोजन खनियाधाना बीआरसीसी ने शून्य निवेश पर कराया।

प्राइमरी स्कूल प्राइमरी स्कूल फाटा मुहारी के छात्र सत्यम लोधी ने 130 तक पहाड़े सुनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दिव्यांश लोधी ने 120 तक पहाड़े सुनाकर द्वितीय स्थान पाया है। प्रावि राधापुर रिछाई की छात्रा, प्रावि सुलारखुर्द की छात्रा अनुष्का पांडेय, प्रावि सेकरा के छात्र प्रिंस यादव और प्रावि तालाब डेरा के छात्र रामकेश आदिवासी शामिल हैं।

Next Post

लोडिंग वाहन ने हाईवे पर बाइक को टक्कर मारी, चार घायल

Tue Jan 27 , 2026
शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में हाईवे एनएच-46 पर सांवरिया सेठ होटल के पास पीछे से आ रहे एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सेसई खुर्द गांव के रहने वाले अंशुल यादव […]

You May Like