इमामी को पहली तिमाही में 164 करोड़ रुपये का मुनाफा

कोलकाता, 31 जुलाई (वार्ता) सौंदर्य प्रसाधन एवं हेल्थकेयर उत्पाद बनाने वाली कंपनी इमामी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 164 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से नौ प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पहली तिमाही में शहरी गैर-जरूरी उपभोग पर लगातार दबाव रहा जबकि ग्रामीण इलाकों से आने वाली माँग में सुधार हुआ है। समय से पहले मानसून आने और बिना मौसम की बारिश के कारण तापमान कम रहने से कंपनी के गर्मियों के मौसम वाले उत्पादों के पोर्टफोलियो की बिक्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसके कारण आमदनी लगभग स्थिर रही और टेलकम और प्रिकली हीट पाउडर श्रेणी में बिक्री 17 प्रतिशत घट गयी।

वहीं, वैश्विक आर्थिक परिदृश्यों और बांग्लादेश, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में भूराजनैतिक अनिश्चितताओं के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में ठीकठाक वृद्धि रही।

इमामी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हर्ष वी. अग्रवाल ने कहा कि पहली तिमाही का प्रदर्शन कंपनी की आंतरिक मजबूती और हमारे ब्रांडों के लचीलेपन को दर्शाता है।

 

Next Post

ट्रम्प ने ब्रिक्स पर डॉलर-विमुद्रीकरण का दावा दोहराया, कहा कि सदस्यता के कारण भारत पर अतिरिक्त आयात शुल्क

Thu Jul 31 , 2025
वाशिंगटन, 31 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना ब्रिक्स विरोधी रुख दोहराते हुए दावा किया है कि यह बहुराष्ट्रीय समूह अमेरिकी डॉलर को विश्व की आरक्षित मुद्रा के रूप में बदलने की इसलिए धमकी दे रहा है क्योंकि भारत भी इस समूह का हिस्सा है। रूसी सरकारी मीडिया […]

You May Like