भोपाल: मध्यप्रदेश शासन ने भोपाल जिले के लिए जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ उद्योग, व्यापार, समाजसेवा, शिक्षा, विधि और प्रगतिशील किसान वर्ग से जुड़े 20 नामित सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति का उद्देश्य जिले के समग्र विकास, रोजगार सृजन, स्थानीय नवाचारों को बढ़ावा देने तथा शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव देना रहेगा।समिति में समाजसेवी रविन्द्र यति, तीरथसिंह मीणा, राहुल कोठारी, किशन चुरेन्द्र, अंजनी कुमार सिंह, मुकेश राय, महेश जोशी, मनोज कुमार घट, गौरीशंकर शर्मा, केदारसिंह मंडलोई, विजय सक्सेना तथा रमेश वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
वहीं व्यापारी वर्ग से चंदर कुमार इसरानी और प्रदीप लोधी को शामिल किया गया है। विधि क्षेत्र से अरविन्द वर्मा और संतोष शर्मा को सदस्य बनाया गया है। शिक्षण एवं शिक्षा क्षेत्र से बी.एस. बाजपेई और उपेन्द्र तोमर को स्थान मिला है। इसके अलावा प्रगतिशील किसान के रूप में गजराज कुशवाह और बालाराम समिति में शामिल किए गए हैं।
समिति जिले की दीर्घकालीन विकास योजनाओं, स्थानीय कौशल को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, कृषि, उद्योग, व्यापार, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय नवाचारों को नीति स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए सुझाव देगी।
जैसा कि पता है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित यह जिला विकास सलाहकार समिति है, जिसमें प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सांसद आलोक शर्मा सहित भोपाल जिले के सभी विधायक सदस्य होंगे। इनमें मंत्री एवं विधायक विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री एवं विधायक कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, विधायक आरिफ मसूद, विधायक भगवानदास सबनानी तथा विधायक आतिफ आरिफ अकील शामिल हैं।
समिति में भोपाल महापौर मालती राय, नगर पालिका निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुवंर नौरंग सिंह गुर्जर तथा बैरसिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौर को भी सदस्य बनाया गया है।इसके अलावा जनपद पंचायत फन्दा के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत और जनपद पंचायत बैरसिया की अध्यक्ष लता कुबेर सिंह गुर्जर भी समिति में सदस्य रहेंगी। समिति में उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाजसेवा, चिकित्सा और विधि क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
