ग्वालियर: मध्य प्रदेश राज्य पेंशनर्स एवं विद्युत पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा की संयुक्त बैठक गांधी पार्क फूलबाग में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस के जायसवाल संयोजक राज्य एवं विद्युत पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकियों द्वारा 28 बेकसूर टूरिस्टों की निर्मम हत्या करने से पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है।
शोक की इस घड़ी में प्रदेश के समस्त नागरिकों के साथ मध्य प्रदेश का पेंशनर वर्ग भी सम्मिलित है। शोकाकुल परिवारों एवं इस शोक की घड़ी में हम केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही कार्रवाइयों में उनके साथ खड़े हैं।अतः 1 मई, मजदूर दिवस को कोई मांग नहीं करते हुए केवल पहलगाम नरसंहार के पीड़ित शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मोहन धारण कर बैठक को आगामी दिनांक तक स्थगित किया गया। आगामी बैठक की सूचना पृथक से तय होगी।
