स्वर्ण रेखा के दोनों ओर, मुरार नदी के एक तरफ बिछेगी बड़ी सीवर लाइन

ग्वालियर: शहर की सीवर एवं जलभराव की समस्या का स्थायी निदान करने के लिए नगर निगम ने प्लान तैयार किया है। इसके तहत स्वर्ण रेखा के दोनों ओर बड़ी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसी तरह मुरार नदी के एक तरफ बड़ी सीवर लाइन डालने की तैयारी की गई है। स्वर्ण रेखा एवं मुरार नदी में मिलने वाली छोटी-बड़ी नालियों से शहर की सीवर व्यवस्था प्रभावित होती है। इन बड़ी नालियों से सीवेज को रोकने के लिए अब बड़ी सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

शहर के 1 से लेकर 66 वार्डों की सीवेज व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा। ममाड़ी गंगा, अमकंठा और कनोजिया नाला प्रोजेक्ट 2.0 में तीनों नालों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में सीवेज रोकने में मदद मिलेगी। अमकंठा और अन्य नालों से जुड़ा नेटवर्क सुधरेगा। स्वर्ण रेखा नदी के लिए नए सिरे से 116 नाली लाइन बिछाई जाएगी।

नई लाइन बिछने से स्वर्ण रेखा में गिरने वाला सीवेज रोका जा सकेगा। इससे स्वर्ण रेखा का जलभराव भी खत्म होगा। मुरार नदी के सीवेज नेटवर्क को सुधारने का काम किया जाएगा। इसमें मुरार नदी में मिलने वाले नालों को जोड़ा जाएगा। अतलापुर एसटीपी में अभी 145 एमएलडी की क्षमता है। इसे 45 एमएलडी और बढ़ाया जाएगा। सीवर लाइन डालने के बाद शहर का सीवेज लोड बढ़ जाएगा जिसके लिए एसटीपी की क्षमता बढ़ाना जरूरी है।

Next Post

जेयू में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

Wed Nov 19 , 2025
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी सेंटर में लगातार बदलती दुनिया और जीवनशैली का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका और उसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालना था। […]

You May Like